सुबह सैर करने के फायदे Benefits of morning walk
Benefits of morning walk – क्या आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं? अगर हां, तो इसे देखना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इस नए युग में आजकल हर व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए तरह-तरह के कदम उठाता है। कोई घर में रहकर एक्सरसाइज करना पसंद करता है तो कोई जिम जाकर फिट रहने की कोशिश करता है। अगर आपको भारी व्यायाम करना है या जिम जाना पसंद नहीं है, तो आप भी इन आसान व्यायामों को करके स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
आपने देखा होगा कि लोग सुबह-सुबह पार्क में या सड़कों पर टहलते हैं। पैदल चलना सबसे आसान और बेहतरीन व्यायाम माना जाता है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
लेकिन एक बात और है मॉर्निंग वॉक के असली फायदे आपको तभी मिलते हैं जब आप सही समय पर वॉक करते हैं। अगर आप सुबह 4 या 5 बजे उठकर मॉर्निंग वॉक करने के बजाय सूरज निकलते समय मॉर्निंग वॉक करते हैं तो इसके ज्यादा फायदे मिलते है। मॉर्निग वाक के साथ साथ आपको बिटामिन डी भी मिलता है।
मॉर्निंग वॉक के फायदे Benefits of morning walk
मॉर्निंग वॉक करने से हमारा मूड अच्छा रहता है और ये हमारे लिए बहुत सारे स्वस्थ लाभ भी प्रदान करता है। इससे कई सारी बीमारियाँ भी ठीक हो जाती हैं। आइये जानते हैं मॉर्निंग वॉक के फायदों के बारे में –
डिप्रेशन में लाभदायक
आज के दौर में डिप्रेशन एक गंभीर समस्या बन चुकी है जो कई लोगों की जान ले लेती है। डिप्रेशन जैसी समस्या से निजात पाने के लिए व्यक्ति को रोजाना मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। क्योंकि इससे मानसिक स्थिति मजबूत होती है। एक शोध के अनुसार यह पाया गया कि डिप्रेशन के मरीज जो 20 से 40 मिनट तक मॉर्निंग वॉक करते हैं उनकी हालत में सुधार होता है।
मधुमेह को नियंत्रित करता है
आम बीमारियों में मधुमेह की समस्या भी शामिल है। अराजक जीवनशैली के कारण कई लोग मधुमेह के शिकार हो जाते हैं। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से डायबिटीज का खतरा 20 से 30% तक कम हो जाता है। इसलिए डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को सुबह जल्दी चलने की सलाह देते हैं।
अनिद्रा से राहत दिलाता है
कुछ लोगों को कभी-कभी इतना तनाव हो जाता है कि वे ठीक से सो नहीं पाते हैं। कई बार तो उन्हें सोने के लिए नींद की गोलियां भी खानी पड़ती हैं। यह उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह कुछ देर टहलने से यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाती है। यह मन को शांत करता है, स्मरण शक्ति में सुधार करता है और लोगों को पूरे दिन ऊर्जा से भरा रखता है। इससे कार्यस्थल पर उनके प्रदर्शन में भी सुधार होता है।
दिल की सेहत बनाए रखता है
खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से मोटापा, बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इनके कारण हृदय का स्वास्थ्य प्रभावित होता है और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। रोजाना कम से कम आधे से एक घंटे की मॉर्निंग वॉक इन सभी समस्याओं में राहत देती है। वजन और कोलेस्ट्रॉल कम होता है, बीपी नियंत्रित रहता है और हृदय स्वास्थ्य बना रहता है।
Benefits of morning walk सुबह सैर करने के फायदे
तनाव से राहत दिलाता है
सुबह या शाम की सैर एंडोर्फिन नामक न्यूरोपैप्टाइड को सक्रिय करती है। यह शरीर को आराम देता है, बेचैनी और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षणों में सुधार करता है।
विशेषज्ञ स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रति दिन 6000 कदम चलने और वजन कम करने के लिए 10,000 कदम चलने की सलाह देते हैं।
एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति प्रतिदिन 9,695 कदम चलता है, जबकि जापान में एक औसत व्यक्ति औसतन 7,168 कदम चलता है, जबकि एक अमेरिकी व्यक्ति औसतन केवल 5,117 कदम एक दिन चलता है। और आप स्वस्थ रहने के लिए एक दिन में कितने कदम चलते हैं यह आपको तय करना है ?
ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया के लिए प्रभावी
एक शोध के अनुसार यह पाया गया है कि मॉर्निंग वॉक करने से ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी समस्याएं दूर होती हैं। अगर कोई गठिया की समस्या से पीड़ित है तो उसे हफ्ते में कम से कम 150 मिनट तक आसान शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। इस शारीरिक गतिविधि में पैदल चलना, साइकिल चलाना और तैरना फायदेमंद माना जाता है।
हृदय रोग के खिलाफ लाभप्रद
शोध के अनुसार, यह पाया गया है कि सुबह की सैर दिल को स्वस्थ रखती है। नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने से दिल की कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। सुबह की सैर दिल के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
You are reading- Benefits of morning walk सुबह सैर करने के फायदे
मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाता है
नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने से मानसिक स्थिति तो मजबूत होती ही है साथ ही दिमाग की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। इतना ही नहीं रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से कई मानसिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। डिमेंशिया से पीड़ित व्यक्ति के लिए मॉर्निंग वॉक बहुत फायदेमंद मानी जाती है।
वजन घटाने में मददगार
मोटापा भी आम बीमारियों में एक गंभीर समस्या है जो खराब जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण होती है। वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।
जिन लोगों को जिम जाना या भारी व्यायाम करना पसंद नहीं है, उन्हें नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक जरूर करनी चाहिए। सुबह की सैर वजन घटाने में काफी मददगार साबित होती है। शोध के अनुसार यह पाया गया है कि मॉर्निंग वॉक करने से पेट कम होता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है
किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए इम्युनिटी मजबूत होनी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो तो वह कई बीमारियों का शिकार हो सकता है।
विशेषज्ञों का मामना है की सुबह की सैर करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसलिए मॉर्निग वाक जरूर करना चाहिए।