दही खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? Which is the best time to eat curd?
Which is the best time to eat curd :आयुर्वेद के अनुसार दही को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह कैल्शियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही इसे लैक्टिक एसिड का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।
यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, वजन कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। लेकिन अगर दही का सेवन गलत समय पर किया जाए तो यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
दही खाने का सही समय दोपहर का है। इस तरह खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है। इसे रात के समय खाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। इससे शरीर में पित्त और कफ बनने लगता है।
आयुर्वेद के अनुसार रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। जिससे यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए दही का सेवन अपराह्न 3 बजे से पहले कर लेना चाहिए। रात को दही का सेवन करने से बलगम बन सकता है।
आयुर्वेद के अनुसार रात में दही खाने से इंफेक्शन, बलगम की समस्या, मोटापा, त्वचा की समस्या हो सकती है।