पथरी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए

0
88
Patharee hone par kya nahin khaana chaahie 

पथरी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए – Patharee hone par kya nahin khaana chaahie 

Patharee hone par kya nahin khaana chaahie  -गुर्दे की पथरी के कारण व्यक्ति को बहुत ही दर्दनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें ऐसी चीजों का परहेज करना चाहिए जो इस समस्या को बढाती हैं। और उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो इस समस्या को दूर करती हैं। लेकिन अक्सर लोग जानकारी के अभाव में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर लेते हैं, जिससे पथरी की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में ऐसे खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए जो पथरी की समस्या को बढाती हैं। पथरी से पीडित लोगों के लिए इन खाद्य पदार्थों के बारे में जानना जरूरी है।

आज के लेख में हम जानेंगे कि अगर पथरी की समस्या है तो किन किन खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

आइये जानते हैं की पथरी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए -Patharee hone par kya nahin khaana chaahie 

  • नमकीन खाद्य पदार्थों के सेवन से दूर रहना चाहिए। बता दें कि नमकीन खाद्य पदार्थों में सोडियम पाया जाता है जो किडनी स्टोन के खतरे को और बढ़ा सकता है। ऐसे में लोगों को फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड से दूर रहना चाहिए।
  • किडनी स्टोन की समस्या होने पर खजूर और रसभरी जैसे फलों के सेवन से बचना चाहिए। बता दें कि इनमें ऑक्सलेट की मात्रा पाई जाती है।
  • भोजन में ज्यादा प्रोटीन खाने से शरीर में यूरिक एसिड बनने लगता है। कैल्शियम ऑक्सालेट के साथ-साथ यूरिक एसिड भी किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। अगर आप मांसाहारी भोजन की मदद से ही प्रोटीन ले रहे हैं तो शरीर में बनने वाला यूरिक एसिड गुर्दे की पथरी के खतरे को और बढ़ा सकता है।
  • कुछ सब्जियाँ जैसे टमाटर, बैगन, पालक, आलू, चुकंदर और गाजर जैसी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन सब्जियों में पाए जाने वाले ऑक्सालेट से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है।
  • पथरी के रोगियों को शीतल पेय या कार्बोनेटेड पेय या कैफीन आदि के सेवन से बचना चाहिए। इस समस्या में कैफीन की अधिक मात्रा आपकी समस्या को और बढ़ा सकती है। कोल्ड ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड अधिक मात्रा में होता है जो पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है।
  • ज्यादा दूध या डेयरी उत्पादों का सेवन भी पथरी की समस्या में नुकसानदायक हो सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है, जो पथरी को बढ़ाने का काम कर सकता है। इसलिए अगर आपको पथरी की समस्या है तो अधिक मात्रा में डेयरी उत्पादों का सेवन करने से बचना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here