शिलाजीत के क्या फायदे हैं? Shilajit ke fayde

0
168
शिलाजीत के क्या फायदे हैं? Shilajit ke fayde thedailyindia.in

शिलाजीत के क्या फायदे हैं? Shilajit ke fayde

शिलाजीत हिमालय और हिंदुकुश पर्वतमाला से प्राप्त एक प्राकृतिक खनिज है। यह पदार्थ हजारों वर्षों तक पौधों और उसके भागों के अपघटन के बाद प्राप्त चिपचिपा और सख्त होता है। आयुर्वेद में शिलाजीत को शक्तिवर्धक माना गया है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य का विकास करता है।

शिलाजीत को पुरुषों की आंतरिक शक्ति और यौन स्वास्थ्य के लिए रामबाण माना गया है। शुद्ध शिलाजीत (Shilajit Benefits) का सेवन करने से पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी अनोखे फायदे मिलते हैं।

आइए जानते हैं इस आयुर्वेदिक औषधी के फायदे के बारे में (शिलाजीत के क्या फायदे हैं? Shilajit ke fayde)

शिलाजीत के क्या फायदे हैं? Shilajit ke fayde

शिलाजीत कि इस धरती पर ऐसा कोई रोग नहीं है, जिसे शिलाजीत जीत न सके। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि इस बेहतरीन औषधि का इस्तेमाल सिर्फ पौरुष बढ़ाने के लिए ही किया जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह पुरुष वर्धक औषधि भी है, लेकिन अन्य रोगों के लिए भी यह एक उत्तम औषधि है। शिलाजीत का सेवन करने से निम्नलिखित रोचक लाभ मिलते हैं। Shilajit ke fayde

पुरुष टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में सुधार करता है

पुरुषों के लिए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बहुत जरूरी होता है। यह हार्मोन पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और नपुंसकता जैसी समस्याओं को दूर करने में बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसकी कमी से पुरुषों को बालों का झड़ना, मांसपेशियों में कमजोरी, शरीर में चर्बी का बढ़ना और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

45 से 55 वर्ष के पुरुष जिन्होंने दिन में दो बार 250 मिलीग्राम शुद्ध शिलाजीत का सेवन किया उनमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में वृद्धि देखी गई। इस तरह से शिलाजीत का सेवन करने से पुरुषों की ताकत को बढ़ाया जा सकता है।

एनीमिया की समस्या दूर करता है

एनीमिया की समस्या शरीर में खून की कमी को एनीमिया की समस्या कहते हैं। महिलाओं में आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया अधिक आम है। हालांकि यह पुरुषों को भी हो सकता है। शिलाजीत का सेवन करने से शरीर में रक्त निर्माण की प्रक्रिया में मदद मिलती है और ऊर्जा का संचार होता है। क्‍योंकि इसमें ह्यूमिक एसिड और आयरन पाया जाता है

पेशाब की समस्या 

शिलाजीत का सेवन करने से भी पेशाब से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह गुर्दे और मूत्राशय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल से पेशाब में जलन और पथरी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे किडनी की कार्यक्षमता बढ़ती है। मूत्र पथ के संक्रमण

जोड़ों के दर्द से राहत देता है 

अगर आपको जोड़ों का दर्द है तो शिलाजीत का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर में ऊतकों की सूजन को कम कर असहनीय जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से बढ़ती उम्र के लक्षणों और कोशिकाओं के क्षतिग्रस्त होने की प्रक्रिया को भी कम किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here