अंगूर खाने के चमत्कारी फायदे

0
45
benefits of eating grapes thedailyindia

अंगूर खाने के चमत्कारी फायदे amazing benefits of eating grapes

amazing benefits of eating grapesअंगूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अंगूर एक ऐसा फल है जो सभी को पसंद होता है। आपको बता दें कि अंगूर सिर्फ स्वाद में ही नहीं सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अंगूर आपको बाजार में अलग-अलग रंगों में मिल जाएंगे जैसे बैंगनी, लाल, काला, गहरा नीला, पीला, हरा, नारंगी और गुलाबी। अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटेशियम और कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अंगूर में फ्लेवोनोइड्स और शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार माने जाते हैं। इतना ही नहीं अंगूर में कैलोरी, फाइबर, ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

अंगूर खाने के चमत्कारी फायदे amazing benefits of eating grapes

अंगूर के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है वहीं इसके सेवन से वजन भी बढ़ाया जा सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि अगर आप डिप्रेशन से बचना चाहते हैं तो अंगूर का सेवन जरूर करें। अंगूर खाने से मनोविकार कम होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अंगूर को खाने में शामिल करने से मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

वहीं अंगूर मुक्त आहार का सेवन करने वाले निराशा और हताशा जैसे विकारों के लिए डॉक्टरों के पास जाते रहते हैं। ‘नेचर कम्युनिकेशंस’ में ऑनलाइन प्रकाशित शोध के नतीजे बताते हैं कि अंगूर से खाने में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व डिप्रेशन जैसे मनोविकार को कम कर सकते हैं।

शोधकर्ता ने कहा कि अंगूर से तैयार बायोएक्टिव डाइटरी पॉलीफेनोल तनाव प्रेरित अवसाद की स्थिति से बाहर निकलने में मददगार हो सकता है और इस बीमारी के इलाज में कारगर हो सकता है। शोध में इसका प्रयोग चूहों पर किया गया और परिणाम सकारात्मक रहा। जाहिर है, हमारे शरीर को भोजन से जो पोषक तत्व मिलते हैं, वे रोगों की रोकथाम के लिए अधिक प्रभावी होते हैं। डिप्रेशन से बचने के अलावा अंगूर खाने के और भी कई फायदे हैं।

आइये जानते हैं अंगूर खाने से होने वाले फायदों के बारे में (benefits of eating grapes) –

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों की सेहत के लिए अंगूर बहुत अच्छा माना जाता है। अंगूर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आंखों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आप अंगूर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

माइग्रेन में लाभदायक 

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल के बीच माइग्रेन एक आम समस्या है। ऐसे में अंगूर का जूस पीना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से काफी राहत मिल सकती है।

रक्तचाप को नियंत्रित करें

अगर आपके घर में कोई हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित है तो अंगूर का सेवन उनके लिए रामबाण साबित होगा। अंगूर खाने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है। हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए हफ्ते में तीन से चार दिन अंगूर का सेवन करें, इससे उन्हें फायदा होगा।

हृदय रोगों में लाभकारी

दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण होती हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद होता है। हाल ही में हुए एक शोध से यह भी पता चला है कि अंगूर का सेवन ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में काफी फायदेमंद होता है।

मधुमेह में लाभदायक

अगर आपके घर में कोई व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित है तो उसके लिए अंगूर का सेवन बहुत फायदेमंद होगा। अंगूर का सेवन खून में शुगर के स्तर को कम करने का काम करता है। इसके अलावा यह आयरन का भी बेहतरीन माध्यम है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है

अंगूर खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, सेहत के लिए उतने ही फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स हार्ट अटैक, ब्लड क्लॉटिंग जैसी समस्याओं से बचाव का काम करते हैं। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में भी मदद कर सकता है।

कब्ज में लाभदायक

अगर आपको भूख नहीं लगती है और इस वजह से आप अपना वजन नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो आप अंगूर के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है साथ ही भूख भी लगने लगती है। जब कब्ज की समस्या बढ़ जाती है तो आपके शरीर में कई तरह के रोग हो जाते हैं।

खून की कमी दूर करें

अगर आपके शरीर में खून की कमी है या आपका हीमोग्लोबिन कम है तो एक गिलास अंगूर के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून की कमी दूर होती है। साथ ही यह हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में कमजोरी बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here