असली और नकली अंडे को कैसे पहचानें How to distinguish real and fake eggs
Asali aur nakli ande kaise pahchane – सर्दियों के मौसम में अंडे का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अंडों की मांग बढ़ने से कीमतों में बढ़ोतरी आई है। आजकल बाजार में नकली अंडे बेचने की भी चर्चा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आप भी प्रोटीन से भरपूर होने के कारण नकली अंडे का सेवन कर रहे हैं। क्योंकि नकली अंडा सेहत के लिए नुकसान दायक होता है।
ऐसे में आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि आप जिस अंडे का सेवन कर रहें हैं क्या वह नकली तो नहीं। इसलिए नकली और असली अंडे में क्या अंतर होता है, यह जानना आपके लिए बेहद जरुरी है। आपको असली और नकली अंडे में अंतर स्पष्ट रूप से पता होना चाहिए। अगर आपके पास भी यह जानकारी है तो आप बाजार में ठगे नहीं जाएंगे। इसके साथ ही आप किसी दुकानदार द्वारा नकली अंडे बेचने की शिकायत भी कर सकते हैं और नकली अंडों से शरीर को होने वाले नुकसान से भी बच सकते हैं।
इसे पढ़ें – गाजर खाने के चमत्कारी फायदे
नकली अंडा आपके शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाता है। ऐसे मेम सवाल आता है की बाजार में मिलने वाले एक जैसे अंडों में नकली और असली की पहचान कैसे कर सकते हैं।
यहाँ इस लेख में आप कुछ ऐसी बातें जानेंगे जिससे आप भी आसानी से नकली और असली अंडे की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं की असली और नकली अंडे की पहचान कैसे कर सकते हैं –
असली और नकली अंडे को कैसे पहचानें आइये जानते हैं कुछ तरीकों के बारें में – How to distinguish real and fake eggs
Asali aur nakli ande kaise pahchane
छिलकों के द्वारा
यदि आप नकली अंडों के छिलकों को आग के संपर्क में लाते हैं, तो यह तेजी से आग पकड़ लेता है। क्योंकि यह प्लास्टिक जैसी किसी चीज से बना होता है। दूसरी ओर, यदि आप एक असली अंडे का छिलका आग के संपर्क में लाते हैं, तो वह आग नहीं पकड़ता है। जब इसे आग में डाला जाता है तो यह कुछ देर में काला हो जाता है और न ही जलने पर इसमें प्लास्टिक जैसी गंध आती है।
चमक के द्वारा
असली अंडे की पहली पहचान यह है कि यह अंडा ज्यादा चमकदार नहीं होता है, पहली नजर में यह आपको धुंधला दिखाई देगा। वहीं, नकली अंडे का छिलका बेहद चमकदार होता है। नकली अंडों का रंग आपको असली से ज्यादा आकर्षित कर सकता है।
सतह का चिकनापन
जब आप असली अंडे की परत को को छूते हैं तो आप सतह को चिकना महसूस करेंगे। जबकि नकली अंडे की सतह असली अंडे की तुलना में खुरदरी होगी। ऐसे में यह न सोचें कि असली अंडे की सतह खुरदरी होनी चाहिए।
आवाज सुनकर
इन दोनों की आवाज असली और नकली अंडे की पहचान के लिए भी जरूरी है। जब आप असली अंडे को हाथ में लेकर हिलाएंगे तो कोई आवाज नहीं आएगी। वहीं अगर आप नकली अंडे को हिलाएंगे तो आपको अंडे के अंदर किसी चीज के हिलने की आवाज सुनाई देगी।
जर्दी
जब आप एक असली अंडे को छीलते हैं, तो आप अंडे के अंदर की जर्दी को अलग होते हुए देखेंगे। वहीं अगर आप नकली अंडे को छीलेंगे तो आपको जर्दी और सफेद तरल का मिश्रण दिखाई देगा। इससे आप असली और नकली अंडे की पहचान भी कर सकते हैं।