Benefits of eating roasted chickpeas भुने चने खाने के फायदे
Benefits of eating roasted chickpeas – क्या आप जानते हैं भुने चने खाना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? भुना चना कार्बोहैड्रेड, प्रोटीन कैल्सियम आयरन का एक बहुत ही अच्छा श्रोत है ।
भुने हुए चने को छोटा बादाम भी कहा जाता है। भुने चने में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो वजन कम करने और शरीर को कई अन्य समस्याओं से बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह पुरुषों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों को खून की कमी होती है उन्हें भुने चने का सेवन करना चाहिए।
भुने चने खाने के फायदे-
भुने हुए चने खाने से शरीर को जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ होते हैं । इसे गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन से भरपूर होता है।
पेट की समस्या हो या बढ़ा हुआ वजन, भुने चने खाने से कई समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी है उन्हें डायटीशियन भुने चने के साथ गुड़ का सेवन करने की सलाह देते हैं। एक मुट्ठी भुने चने को नियमित रूप से खाने से कई शारीरिक रोगों से छुटकारा मिलता है।
भुने चने खाने के फायदे: क्या आप जानते हैं भुने चने खाना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?
भुने चने खाने के स्वास्थ्य लाभ
यह पुरुषों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों को खून की कमी होती है उन्हें भुने चने का सेवन करना चाहिए। इससे एनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं यह इम्युनिटी के लिए भी अच्छा माना जाता है। तो आइए आज हम आपको भुने चने खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।
भुने चने खाने के फायदे Benefits of eating roasted chickpeas
मधुमेह में फायदेमंद –
भुने हुए चने ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददगार हो सकते हैं। यह कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आहार है और साथ ही फाइबर की मात्रा भी अधिक है, यही वजह है कि इसे मधुमेह रोगियों के लिए उपयुक्त आहार माना जा सकता है। शुगर के मरीजों को भुने चने को आहार में शामिल करना चाहिए।
मोटापा घटायें –
अगर आप या आपके परिवार में कोई मोटापे से ग्रस्त है तो भुने चने खाना उनके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। रोजाना भुने चने खाने से मोटापे की समस्या में आराम मिलता है। इसका सेवन करने से शरीर से यह अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में मदद करता है।
इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है-
भुने हुए चने में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं । इसलिए यह शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है।
एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद –
ज्यादातर महिलाओं को एनीमिया होता है, इससे बचने के लिए भुने चने को आहार में शामिल करें। एनीमिया के मरीजों के लिए चना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। भुने चने शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाते हैं। चने में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है।
पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने के लिए-
आजकल लोगों को पाचन स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की समस्याएं होती हैं। इसका मुख्य कारण आहार में जंक फूड का अधिक सेवन करना है। मैदे से बना पिज्जा, पाव ठीक से नहीं पचता और पाचन क्रिया को भी खराब करता है। इसलिए आपको इसकी जगह भुने हुए चने खाने चाहिए ।
इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है जो आपके वजन को कम करने में मदद करता है। चने में फाइबर की मौजूदगी पाचन स्वास्थ्य को मजबूत करती है। इसके अलावा अगर पाचन से जुड़ी कोई समस्या है तो उसे भी दूर करती है।