नाभि खिसकने की समस्या और समाधान
नाभि खिसकने की समस्या ऐसी होती है कि यह बहुत परेशान करती है। जिसकी वजह से पेट में दर्द, दस्त और उल्टी भी होती है।
ऐसे में लोगों को समझ में नहीं आता की क्या किया जाये। डॉक्टर के पास जाओ और दवा लेना शुरू करो। लेकिन क्या इस समस्या को सिर्फ दवाओं से दूर किया जा सकता है या इसका कोई घरेलू उपाय है ? चलिए इसके बारें में हम कुछ घरेलू उपाय के बारे में बात करते हैं।
पीढ़ी दर पीढ़ी इन उपायों को अपनाया जा रहा है। इनसे कई लोगों को फायदा भी होता है। आप चाहें तो इन्हें आजमा सकते हैं।
नौकासन, पवनमुक्तासन और हलासन करना चाहिए। ये हैं ऐसे आसन जो इस समस्या को दूर करने में काफी मददगार साबित होते हैं।
यह तरीका कई सालों से आजमाया जा रहा है। इसमें नाभि के आसपास के हिस्से की खास तरह से मालिश की जाती है। यह कोई सामान्य मालिश नहीं है, इसे किसी विशेषज्ञ से ही कराना होगा। जब आपको इस तरह की समस्या हो तो उस दौरान आपको भारी सामान उठाने से बचना चाहिए।
सरसों का तेल बहुत फायदेमंद होता है। यह इस क्षेत्र में होने वाले दर्द को भी दूर करता है। नाभि खिसकने पर सरसों के तेल की बूंदे नियमित रूप से खाली पेट तीन से चार दिन तक नाभि में डालना चाहिए।
अगर नाभि हिलने के कारण पेट में तेज दर्द के साथ दस्त हो रहा हो तो एक गिलास पानी में एक चम्मच चाय की पत्ती उबालकर छान लें और गुनगुना पानी पीएं। इससे दर्द में आराम मिलेगा।
एक चम्मच आंवला पाउडर लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को नाभि के आसपास लगाएं। सूखने तक लेट जाएं। इस पेस्ट को दिन में दो बार नाभि पर लगाएं